Breaking News

डीएम ने पुवायां मंडी के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

डीएम ने पुवायां मंडी के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुवायां मंडी स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान की आवक, किसानों के पंजीकरण और खरीद की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि धान खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों को अनावश्यक रूप से लाइन में न लगना पड़े और उनकी उपज की खरीद समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने क्रय केंद्र पर किसानों के बैठने, छाया और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही अभिलेखों का सही ढंग से रखरखाव करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

डी पॉल स्कूल में मैनेजर डे एवं दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया।

डी पॉल स्कूल में मैनेजर डे एवं दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया। आई एम खान  …