Breaking News

भाकियू टिकैत में आमिर बाबा की घर वापसी, प्रदेश कार्यालय अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी।

प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने कराई संगठन में वापसी, किसान हितों की लड़ाई को मजबूती मिलने की जताई उम्मीद।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए आमिर बाबा को प्रदेश कार्यालय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने उनकी संगठन में घर वापसी कराते हुए नई नियुक्ति की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने आमिर बाबा से संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों की आवाज बुलंद करने की अपेक्षा जताई।

प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से होती है। आमिर बाबा के अनुभव और सक्रियता से संगठन को विस्तार देने के साथ ही किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आमिर बाबा अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

वहीं, प्रदेश कार्यालय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर आमिर बाबा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह किसान हितों के लिए पूरी सक्रियता से काम करेंगे और किसानों की समस्याओं को उठाकर उनके अधिकारों की लड़ाई में अपना योगदान देंगे।

आमिर बाबा की संगठन में वापसी और नई जिम्मेदारी मिलने से भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में तीन युवतियां लापता, सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने मांगी आमजन से मदद।

दो अलग-अलग मामलों में 15, 16 और 20 वर्षीय युवतियों की तलाश जारी, सूचना देने …