Breaking News

जीएफ कॉलेज की तीन महिला खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय ताइक्वांडो टीम में चयन।

जीएफ कॉलेज की तीन महिला खिलाड़ियों का विश्वविद्यालय ताइक्वांडो टीम में चयन।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर की ओर से आयोजित अंतरमहाविद्यालय चयन ट्रायल प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज की महिला ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कॉलेज की तीन छात्राओं शिवानी वर्मा, निशा और अलकमा ने इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की ताइक्वांडो टीम में स्थान हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर डॉ. पुनीत मनीषी के नेतृत्व में टीम ने चयन ट्रायल में प्रतिभाग किया। तीनों खिलाड़ियों के चयन से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मोहसिन खान ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास होता है। महाविद्यालय लौटने पर उन्होंने तीनों चयनित खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संयुक्त क्रीड़ा सचिव डॉ. मोहम्मद काशिफ ने कहा कि यह सफलता संस्थान की सामूहिक प्रतिबद्धता, प्रशिक्षकों के समर्पण और खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है।

वहीं टीम मैनेजर डॉ. पुनीत मनीषी ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी प्रतियोगिता में तीनों छात्राएं अपने शानदार प्रदर्शन से विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करेंगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में तीन युवतियां लापता, सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने मांगी आमजन से मदद।

दो अलग-अलग मामलों में 15, 16 और 20 वर्षीय युवतियों की तलाश जारी, सूचना देने …