Breaking News

जकार्ता कांफ्रेंस से लौटे मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत।

शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अनुभव किए साझा।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के एक रेस्टोरेंट में शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक सम्मेलन से लौटने पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन से जुड़े अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में हुए विचार-विमर्श की जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके बाद ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया पैसिफिक की दसवीं रीजनल कांफ्रेंस में प्रतिभाग किया था। यह सम्मेलन इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने सम्मेलन की गतिविधियों और वहां शिक्षा से जुड़े विषयों पर हुए विचार-विमर्श के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों के अनुभवों के आदान-प्रदान और शैक्षिक नवाचारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

एसोसिएशन की मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में भारत से आठ सदस्यों की भागीदारी रही, जबकि उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इसे संगठन और प्रदेश के शिक्षकों के लिए गर्व का विषय बताया।

कार्यक्रम में अंजू शर्मा, प्रमिला सिंह, संतोष सक्सेना, पंकज कुमार, हरीश चंद्र, अरुण जौहरी, संध्या मौर्य, शशिबाला, याचना शुक्ला, रानी, नीरज, रिंकी, संगीता यादव और शिप्रा अग्रवाल सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विनेश शर्मा, मनीष कुमार, सुचिका, अक्षित, विवेक शर्मा, अनंत भदौरिया, देवकुमार, प्रशांत कुमार, हिमांशु और अंकित कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Spread the love

Check Also

अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का शिकंजा, कई अस्पतालों और क्लीनिकों पर सीलिंग की कार्रवाई।

सहसवान और आसपास के गांवों में संयुक्त टीम की छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी। …