Breaking News

ददरौल क्षेत्र में समाजवादी जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से संवाद कर रखे विचार।

ददरौल क्षेत्र में समाजवादी जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से संवाद कर रखे विचार।

मुबारक अली, संवाददाता

ददरौल, शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव, घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक मदनापुर के विभिन्न गांवों में संपर्क किया गया। जनवरी 2025 से जारी इस अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर समाजवादी विचारधारा और डॉ. राममनोहर लोहिया के समाजवाद संबंधी सिद्धांतों पर चर्चा की गई।

अभियान का नेतृत्व लखन प्रताप सिंह उर्फ लखपत ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच समाजवादी विचारधारा के उद्देश्यों को रखते हुए समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान लखन प्रताप सिंह ने किसानों, युवाओं, गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों सहित विभिन्न वर्गों के अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया। उन्होंने फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी, मुफ्त सिंचाई, कर्जमाफी, बिजली में राहत, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तथा पुरानी पेंशन बहाली जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

इस मौके पर मीडिया प्रभारी सुमित कनौजिया, नरवीर फौजी, आशुतोष वर्मा, तारिक खान, अंबिका प्रसाद, राहुल अवस्थी, विवेक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं में ‘संविधान संवाद’ अभियान के तहत नोडल शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

  विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जाएगा जागरूक। …