Breaking News

बसपा की बैठक: सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर कैडर कैंप लगाने की बनी रणनीति।

बसपा की बैठक: सहसवान विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर कैडर कैंप लगाने की बनी रणनीति।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र संख्या 113 (सहसवान) के अंतर्गत सेक्टरों में कैडर कैंप आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने को लेकर मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां के आवास पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बैठक हुई।

मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली और संभावित प्रत्याशी के छोटे भाई हैदर मियां के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के जमीनी स्तर यानी सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और कैडर कैंप लगाने का निर्णय लिया गया।

हैदर मियां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने, भ्रष्टाचार समाप्त करने और बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर व मान्यवर कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।

इस बैठक में विधानसभा प्रभारी करण सिंह प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष अनोखेलाल, उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, सचिव सुरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता कप्तान सिंह, सतवीर सिंह, बॉबी अंसारी, रमेश सागर, समस्त सेक्टर अध्यक्षगण तथा दूर-दराज से आए अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अनोखेलाल की अध्यक्षता और कप्तान सिंह के संचालन में हुई यह बैठक ‘जय भीम, जय भारत’ के उद्घोष के साथ संपन्न हुई।

Spread the love

Check Also

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और अपहरण के वांछित आरोपी कुलदीप गिरफ्तार।

सहसवान पुलिस की कार्रवाई: पाक्सो एक्ट और अपहरण के वांछित आरोपी कुलदीप गिरफ्तार। प्रधान संपादक, …