Breaking News

दातागंज: बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, राहत सामग्री की किट बांटी।

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक, राहत सामग्री की किट बांटी।

दातागंज, बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने विकासखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव गौटिया का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरतमंद लोगों को राशन व अन्य आवश्यक राहत सामग्री की किट वितरित की।

गांव में पहुंचकर विधायक ने बाढ़ की स्थिति और ग्रामीणों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान दातागंज के एसडीएम, बाढ़ खंड के अधिकारी तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

Spread the love

Check Also

बिसौली: उमंग कार्यक्रम में निखरी नौनिहालों की प्रतिभा, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर।

उमंग कार्यक्रम में निखरी नौनिहालों की प्रतिभा, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर। आई एम …