Breaking News

बहेड़ी: कताई मिल विद्युत उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता, 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित; किसानों को मिलेगी राहत।

बहेड़ी: कताई मिल विद्युत उपकेंद्र की बढ़ी क्षमता, 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित; किसानों को मिलेगी राहत।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी, (बरेली)। बहेड़ी तहसील क्षेत्र के कताई मिल विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 5 एमवीए क्षमता के पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर वहाँ 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इस क्षमता विस्तार से उपकेंद्र की कुल कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को बेहतर तथा निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद बंध गई है।

क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस उपकेंद्र पर पहले एक 10 एमवीए और एक 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर संचालित हो रहा था। गर्मियों के मौसम में बढ़ते विद्युत भार और लगातार बढ़ती उपभोक्ताओं की संख्या के चलते उपकेंद्र पर अत्यधिक लोड पड़ रहा था, जिसकी वजह से आए दिन ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही थीं। स्थानीय लोगों को पर्याप्त और नियमित विद्युत आपूर्ति न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस जनसमस्या को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड प्रदेश सचिव दानिश बाबा ने कड़ाई से उठाते हुए बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा था। उनके इस लगातार प्रयास के बाद विभागीय स्तर पर संज्ञान लिया गया और उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने की कार्रवाई शुरू की गई।

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीकांत शर्मा, उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा तथा अवर अभियंता विक्रम सिंह के संयुक्त प्रयासों से 5 एमवीए के पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर उसके स्थान पर 10 एमवीए क्षमता का नया और आधुनिक ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस तकनीकी उन्नयन से लोड का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा और उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक स्थिर व सुचारु विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी।

इस सौगात से क्षेत्रीय नागरिकों, दुकानदारों और किसानों में काफी खुशी का माहौल है। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब बार-बार होने वाली बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Spread the love

Check Also

बहेड़ी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज, 17 सितंबर से गांव-गांव पहुंचेंगी सरकार की उपलब्धियां।

बहेड़ी: ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज, 17 सितंबर से गांव-गांव पहुंचेंगी सरकार की उपलब्धियां। …