Breaking News

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज (पटियाली)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहरोजपुर छितैरा में आयोजित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत सभा में पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य ने कार्यकर्ताओं से चुनावी हुंकार भरी और सरकार पर तीखे हमले किए।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों ने शाक्य समाज का सिर्फ वोटों के लिए इस्तेमाल किया, जबकि समाजवादी पार्टी ने उचित सम्मान दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और पीडीए फार्मूले के दम पर 2027 में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। सत्ता खिसकती देख शासक दल ध्रुवीकरण की राजनीति का सहारा ले रहा है।

कार्यक्रम की आयोजक एवं पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ लागू की जाएगी, जिसके तहत महिलाओं को ₹40,000 प्रति वर्ष आर्थिक सहायता और बस यात्रा पूरी तरह निःशुल्क दी जाएगी। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनते ही किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ किया जाएगा तथा सभी कल्याणकारी योजनाएं फिर शुरू होंगी।

सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को मुकुट, शॉल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुखों, पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों और पीडीए कार्यकर्ताओं का भी आत्मीय स्वागत हुआ। नाशी खान ने कहा कि वंचित व कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संघर्षरत हैं।

कार्यक्रम का संचालन रामनरेश यादव ने किया। इस अवसर पर अतुल शाक्य, अरब सिंह शाक्य, अब्दुल हफीज गांधी, विनय शाक्य, सत्यवीर शाक्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अफसार अली खान, ब्रजेश यादव, जहीर अहमद, तारिक मंसूरी, शाहरुख राज, लक्ष्मण सिंह यादव, नदीम हुसैन, मनोज यादव, नाबीद पठान, उर्वेश यादव, प्रदीप यादव, संतोष यादव और राशिद अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: 19 सितंबर को दातागंज में वृहद रोजगार मेला, 35-40 कंपनियां लेंगी हिस्सा।

बदायूँ: 19 सितंबर को दातागंज में वृहद रोजगार मेला, 35-40 कंपनियां लेंगी हिस्सा। बदायूँ: जिला …