Breaking News

कासगंज: गंजडुंडवारा रेलवे फाटक पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत, पति गंभीर।

कासगंज: गंजडुंडवारा रेलवे फाटक पर हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत, पति गंभीर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। गंजडुंडवारा रेलवे फाटक पर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सिढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र के निबउआ गांव निवासी रामवीर (पुत्र जिमीपाल) अपनी पत्नी स्नेहलता के साथ फर्रुखाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन से मथुरा दवा लेने जा रहे थे। गंजडुंडवारा रेलवे फाटक के पास पैसेंजर ट्रेन के आवागमन के दौरान अचानक टाटा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। दूसरी ट्रेन को अचानक सामने आते देख दोनों घबरा गए और ट्रैक पार करने के प्रयास में टाटा-छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

इस हादसे में स्नेहलता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं रामवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल रामवीर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां 108 एंबुलेंस के ईएमटी रामसेवक यादव और पायलट वीरपाल ने उन्हें सुरक्षित पहुंचाया और भर्ती कराया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फाइल फोटो 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: 19 सितंबर को दातागंज में वृहद रोजगार मेला, 35-40 कंपनियां लेंगी हिस्सा।

बदायूँ: 19 सितंबर को दातागंज में वृहद रोजगार मेला, 35-40 कंपनियां लेंगी हिस्सा। बदायूँ: जिला …