Breaking News

बदायूँ: जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण, डीजे और अधिकारियों ने दिए निर्देश।

बदायूँ: जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण, डीजे और अधिकारियों ने दिए निर्देश।

बदायूँ: जनपद न्यायाधीश विवेक संगल, जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तौसीफ रज़ा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। फोर्स के साथ बंदियों व बैरकों की तलाशी ली गई तथा बन्दी बैरकों, किशोर बैरक, पाकशाला एवं चिकित्सालय का जायजा लेकर बंदियों से संवाद किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने बंदियों के हिस्ट्री टिकट में चिकित्सकों द्वारा सही आयु निर्धारित कर अंकित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों ने जेल परिसर में प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।

इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राजेंद्र कुमार, जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

शाहजहांपुर: जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित। संवाददाता,‌ …