Breaking News

शाहजहांपुर: प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बाढ़ प्रभावित कसारी गांव का किया निरीक्षण, बांटी राहत किट।

शाहजहांपुर: प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बाढ़ प्रभावित कसारी गांव का किया निरीक्षण, बांटी राहत किट।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को जलालाबाद क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उनके साथ जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की मांग पर प्रभारी मंत्री ने संपर्क मार्ग की सुरक्षा के लिए दोनों ओर दीवार निर्माण और पानी उतरने के बाद ग्राम कसारी में स्थायी बांध निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं समय से देने तथा जनहानि, पशुहानि व फसल क्षति का सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद कोला स्थित विद्यालय में बाढ़ प्रभावितों को राहत राशन किट वितरित की गई और रहने योग्य न बचे मकानों के विकल्प के तौर पर व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार के अनुसार, जलालाबाद तहसील के 19 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जहां 4 शरणालय, 13 चौकियां, 30 नाव व 10 मोटर बोट कार्यरत हैं। अब तक 1,688 लोगों व 276 पशुओं का उपचार तथा 1,263 पशुओं का टीकाकरण हुआ है, और खाद्यान्न पैकेट, तिरपाल, ओआरएस व क्लोरीन टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वर्तमान स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा की जानकारी दी।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।

शाहजहांपुर: जिला कारागार में नशा उन्मूलन एवं हिंदी दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित। संवाददाता,‌ …