Breaking News

वजीरगंज: जन्मदिन पर विकलांग आश्रम में दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी गईं खुशियां, नए वस्त्र पाकर खिले चेहरे।

जन्मदिन पर विकलांग आश्रम में दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी गईं खुशियां, नए वस्त्र पाकर खिले चेहरे।

वजीरगंज (बदायूं): क्षेत्र के पुसगवां रोड स्थित विकलांग आश्रम में बगरैन निवासी प्रशांत गुप्ता ने एकादशी और अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताकर अनूठी खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे सभी दिव्यांग बच्चों को फल, मिठाई और समोसे वितरित किए तथा उन्हें नए कपड़े भेंट किए।

अपने जन्मदिन पर नए वस्त्र और खाद्य सामग्री पाकर आश्रम के बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रशांत गुप्ता का कहना था कि जन्मदिन जैसे खास मौकों को जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के बीच सेलिब्रेट करने से जो आत्मिक संतुष्टि मिलती है, उसकी तुलना किसी अन्य उत्सव से नहीं की जा सकती। उन्होंने भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा में हरसंभव सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।

विकलांग आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने इस सराहनीय पहल के लिए प्रशांत गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आश्रम समाज के ऐसे ही दानदाताओं, मददगार और संवेदनशील लोगों के सहयोग से ही संचालित होता है। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी आगे आकर दिव्यांग बच्चों की सहायता करने की अपील की ताकि उन्हें और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान जाकिर सैफी, नेमपाल, आश्रम प्रभारी व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर सुनीरा सिंह गौर, आकाश कुमार, उमेश पाल, विनोद कुमार और चंचल कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस पूरी गतिविधि के दौरान विकलांग आश्रम का पूरा माहौल आत्मीयता, प्रेम और आनंद से सराबोर नजर आया।

Spread the love

Check Also

बदायूं में उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के तहत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित।

बदायूं में उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के तहत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित। बदायूं। बदायूं में …