Breaking News

बदायूं में उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के तहत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित।

बदायूं में उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के तहत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित।

बदायूं। बदायूं में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सोमवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनपद के उद्यमियों, युवाओं और नए व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2023-30, प्रौद्योगिकी उन्नयन योजना और एमएसएमई प्रोत्साहन नीति-2022 जैसी तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को इन योजनाओं के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, मिलने वाले ऋण और अनुदान तथा शासन से मिलने वाले अन्य सहयोगों के बारे में खुलकर बताया। साथ ही युवाओं को नौकरी की तलाश करने के बजाय स्वरोजगार अपनाने और नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान उपायुक्त उद्योग सचिन जैन, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। कार्यशाला के जरिए जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने और छोटे उद्योगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न।

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में हुआ शोध छात्र हरित कुमार वर्मा का पीएच.डी. प्री-सबमिशन सेमिनार सम्पन्न। …