Breaking News

उझानी में बंदरों के हमले से दर्दनाक हादसा, छत से गिरे बुजुर्ग की मौत।

उझानी में बंदरों के हमले से दर्दनाक हादसा, छत से गिरे बुजुर्ग की मौत।

उझानी (बदायूँ): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बसोमा में एक खौफनाक हादसे में 65 वर्षीय महावीर शाक्य की जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महावीर शाक्य अपने घर की छत पर मौजूद थे, तभी अचानक बंदरों के एक उग्र झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान बंदरों वे असंतुलित होकर नीचे आ गिरे, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस आकस्मिक और दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में इन दिनों बंदरों का भारी आतंक है और आए दिन इस तरह के खतरे बने रहते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

दुखद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब प्रशासन से तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाने और उचित राहत की मांग की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। बदायूं। बदायूं …