Breaking News

कासगंज में यातायात पुलिस का दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान, 213 वाहनों के चालान काट कर वसूला गया 5.65 लाख से अधिक का जुर्माना।

कासगंज में यातायात पुलिस का दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान, 213 वाहनों के चालान काट कर वसूला गया 5.65 लाख से अधिक का जुर्माना।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और जिले में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए कासगंज यातायात पुलिस ने एक विशेष दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले 213 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल (एमवी) एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे कुल 5,65,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह द्वारा 5 सितंबर से 6 सितंबर तक पूरे जनपद में चलाया गया।

अभियान के दूसरे दिन रविवार को यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों जैसे मालगोदाम चौराहा, नदरई तिराहा, सौरव ढाबा और बस स्टैंड पर सघन वाहन चेकिंग की। ध्वनि मापक यंत्र यानी डेसीबल मीटर से जांच के दौरान 80 डेसीबल से अधिक आवाज करने वाले 11 वाहनों और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 01 दोपहिया वाहन पर शिकंजा कसा गया।

दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन की मदद से तेज रफ्तार में दौड़ रहे 64 वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने और शराब के नशे में गाड़ी दौड़ाने वाले 04 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों के खिलाफ भी भारी चालान की कार्रवाई की गई।

कासगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए हमेशा यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि चालक नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं और अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

 

 

Spread the love

Check Also

खीरी पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 टूटते रिश्ते, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी की कराई गई विदाई।

खीरी पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 टूटते रिश्ते, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी …