Breaking News

शाहजहांपुर में ‘राजा टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स’ के 10 सफल वर्ष पूरे, जलालनगर में हुआ भव्य रिनोवेशन और उद्घाटन।

शाहजहांपुर में ‘राजा टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स’ के 10 सफल वर्ष पूरे, जलालनगर में हुआ भव्य रिनोवेशन और उद्घाटन।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर: जनपद के शाहजहांपुर में राज़ा टूरिस्ट एंड ट्रैवल्स के संचालन के 10 वर्ष पूरे होने के खास अवसर पर रविवार को छोटी रेलवे स्टेशन रो, जलालनगर स्थित प्रतिष्ठान की ग्रैंड ओपनिंग का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतिष्ठान के ओनर मोहम्मद खालिद अहमद अत्तरी ने अपनी मां के कर-कमलों से फीता कटवाकर रिनोवेशन के बाद नए स्वरूप में प्रतिष्ठान का शुभारंभ कराया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के पार्टनर्स और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान ओनर खालिद अहमद अत्तरी ने जानकारी दी कि उनका यह प्रतिष्ठान पिछले एक दशक से यात्रियों को हज, उमरा और बगदाद शरीफ जैसी पवित्र यात्राओं के लिए बेहतरीन सेवाएं दे रहा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 26 जिलों तक उनका नेटवर्क और शाखाएं सफलतापूर्वक काम कर रही हैं।

समारोह के दौरान बाहर से पधारे पार्टनर्स को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए कम से लेकर अधिक कीमत तक के आकर्षक और सुविधामयी पैकेज उपलब्ध कराना है।

खालिद अहमद ने गर्व के साथ साझा किया कि अपने 10 वर्षों के लंबे कार्यकाल के दौरान उनकी सेवाओं को लेकर किसी भी ग्राहक की कोई शिकायत नहीं आई है, और ग्राहकों का यह अटूट विश्वास ही उनके कार्य की सबसे बड़ी सफलता और खासियत है। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम लोग और सहयोगी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: थाना बिनावर पुलिस ने अवैध असलहा और होंडा सिटी कार के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार, तेल चोरी की बड़ी साजिश नाकाम।

बदायूं: थाना बिनावर पुलिस ने अवैध असलहा और होंडा सिटी कार के साथ शातिर चोर …