Breaking News

बदायूं: एचपी इंटरनेशनल स्कूल में येलो बेल्ट टेस्ट का आयोजन, विद्यार्थियों ने मार्शल आर्ट्स में दिखाई प्रतिभा।

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में येलो बेल्ट टेस्ट का आयोजन, विद्यार्थियों ने मार्शल आर्ट्स में दिखाई प्रतिभा।

बदायूं: एचपी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की मार्शल आर्ट्स प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास व अनुशासन की भावना विकसित करने के उद्देश्य से हाल ही में ‘येलो बेल्ट टेस्ट’ का आयोजन किया गया। इस टेस्ट का सफल संचालन विद्यालय के कोच अजय पाल सिंह द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ टेस्ट में हिस्सा लिया और विभिन्न मार्शल आर्ट्स तकनीकों, शारीरिक दक्षता व अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।

इस येलो बेल्ट टेस्ट में अलीदा फातिमा, सुनैना सिंह, लावण्या वैष्णव, पावनी वैष्णव, आराध्या मौर्य, सान्वी सिंह और अनुष्री शर्मा ने सफलता हासिल करते हुए बेल्ट प्राप्त की। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “बच्चों की इस उपलब्धि से हमें बेहद खुशी हुई है। मार्शल आर्ट्स केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन सीखने का भी बेहतरीन माध्यम है। हमारा निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ते रहें।”

निदेशिका डॉ. सेजल पटेल ने सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है, जरूरत है तो बस उसे सही मंच और उचित मार्गदर्शन देने की। येलो बेल्ट टेस्ट में बच्चों ने जिस लगन और मेहनत के साथ प्रदर्शन किया है, वह बेहद सराहनीय है। हम चाहते हैं कि वे आगे भी इसी निष्ठा के साथ नई उपलब्धियां हासिल करते रहें।”

प्रधानाचार्य सुनील साहनी ने अपने विचार रखते हुए कहा, “मार्शल आर्ट्स विद्यार्थियों में एकाग्रता, आत्मअनुशासन और आत्मरक्षा की कला विकसित करने के साथ-साथ जीवन की हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने का साहस पैदा करता है। सफल सभी विद्यार्थियों को हमारी ओर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” कोच अजय पाल सिंह ने भी सभी सफल खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …