Breaking News

कासगंज के लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया औचक निरीक्षण, डीएम और एसपी के साथ कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कासगंज के लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया औचक निरीक्षण, डीएम और एसपी के साथ कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के पौराणिक तीर्थ स्थल सोरों शूकर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लहरा गंगा घाट पर अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह ने औचक निरीक्षण किया। आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा और व्यवस्थाओं को परखने पहुंचीं कमिश्नर ने पूरे घाट परिसर का जायजा लिया और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर संगीता सिंह ने गंगा जल भरने पहुंचे शिवभक्त कांवड़ियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनकी यात्रा, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और घाट पर मिल रही अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और सभी कांवड़ियों को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब तक करीब पौने तीन लाख कांवड़ियों ने जल भर लिया है। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए कमिश्नर ने घाट पर तैनात गोताखोरों से भी संवाद किया और निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान सभी गोताखोर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा सहित कई अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

बाइट- संगीता सिंह, कमिश्नर, अलीगढ़ मंडल।

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने की 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश। 

बदायूं: सीडीओ गामिनी सिंगला ने की 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की …