Breaking News

कासगंज: विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राएं, तिरंगा रंगोली और सैनिकों के नाम आभार पत्र लिख बच्चों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा।

कासगंज: विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राएं, तिरंगा रंगोली और सैनिकों के नाम आभार पत्र लिख बच्चों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां विद्यालयों में पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कंपोजिट विद्यालयों में तिरंगा रंगोली तथा देश की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिकों के नाम आभार पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल आजादी का उत्सव नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिनकी बदौलत देश सुरक्षित और स्वतंत्र है। बच्चों में अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों का विकास शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तिरंगे की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

उ०प्रा० बनैल, कंपोजिट विद्यालय वहोटा चौडियाई सहित अन्य जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सेना के जवानों के नाम भावपूर्ण आभार पत्र लिखकर उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कई पत्रों में सैनिकों के त्याग, कठिन परिस्थितियों में उनकी ड्यूटी तथा देशवासियों की सुरक्षा के लिए उनके योगदान का मार्मिक उल्लेख किया गया, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति के वातावरण से गूंज उठा।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता और राष्ट्रीय चेतना का विकास करती हैं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज के लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया औचक निरीक्षण, डीएम और एसपी के साथ कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कासगंज के लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया औचक निरीक्षण, डीएम और …