Breaking News

बिसौली में सपा की पीडीए बैठक: जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने 2027 में सरकार बनाने का किया आह्वान, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश।

बिसौली में सपा की पीडीए बैठक: जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने 2027 में सरकार बनाने का किया आह्वान, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय नगर के पिंडरा रोड स्थित एक मैरिज हॉल में समाजवादी पार्टी की विधानसभा क्षेत्र बिसौली की महत्वपूर्ण पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पीडीए समाज की एकता ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और कड़ी मेहनत के साथ संगठन को धार दें तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सपा सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुट जाएं। उन्होंने पार्टी जनों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और पार्टी की नीतियों व सामाजिक न्याय के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और 2027 में पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया।

इस दौरान बैठक में पूर्व चेयरमैन फैजगंज मेहरबान खां, प्रदेश सचिव राजेंद्र गुरुजी, पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, रामबाबू यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, बब्ली यादव, एडवोकेट सुरेंद्र सागर, अमित मथुरिया, मुशाहिद अली खां, धर्मवीर प्रधान, सरफराज खां, कल्याण सिंह यादव, नीरज शर्मा, शशिकांत शर्मा, किशनवीर सिंह, गौरव प्रधान, अजय सिंह, मुकेश पाल सिंह, रंजीत कुमार, आमिर हुसैन, मुकेश यादव, सूरजपाल गिहार और ईशान शाह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थितरहे।

 

 

Spread the love

Check Also

चेहल्लुम पर्व को लेकर शाहजहाँपुर में शांति समिति की बैठक: कोतवाली क्षेत्र की बेरी चौकी पर पुलिस ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील।

चेहल्लुम पर्व को लेकर शाहजहाँपुर में शांति समिति की बैठक: कोतवाली क्षेत्र की बेरी चौकी …

error: Content is protected !!