Breaking News

बिसौली में स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर: 96 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।

बिसौली में स्व. राजीव कुमार अग्रवाल की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर: 96 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।

आई एम खान 

बिसौली। रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्वर्गीय राजीव कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 96 यूनिट रक्तदान कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रोटरी दिनेश मधु आई हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस शिविर का विधिवत शुभारंभ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रियंका गोयल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एसडीएम प्रियंका गोयल ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत बनाता है।

शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। इस दौरान हाजी बाबा खानकाह के सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम साहब, प्रबंधक नन्हें मियां और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग और सचिव मुदित अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में आशा अग्रवाल, रजत अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, आद्या, राद्या, रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, विपिन अग्रवाल, आलोक गर्ग, अरविंद अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, विनय शर्मा, डॉ. जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय, और संदीप रस्तोगी की विशेष उपस्थिति रही। वहीं, इनरव्हील क्लब की ओर से अध्यक्ष भारती अग्रवाल, सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, रितु अग्रवाल और सोनिया अग्रवाल समेत दोनों क्लबों के तमाम पदाधिकारी, सदस्य तथा मेडिकल टीम के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …