Breaking News

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर सोरों कोतवाली क्षेत्र के बहादुरनगर गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर अंडरपास की सुविधा नहीं होने से रोजाना आवागमन में परेशानी होती है और सड़क पार करते समय हादसे का खतरा भी बना रहता है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे के किनारे कई गांव बसे हुए हैं। एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए स्थानीय लोगों को हाईवे पार करना पड़ता है या फिर कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इसका सबसे अधिक असर पैदल चलने वाले लोगों और साइकिल सवारों पर पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक मथुरा-बरेली हाईवे कासगंज जिले में करीब 45 किलोमीटर की दूरी तय करता है। हाईवे के आसपास दर्जनों गांव स्थित हैं, लेकिन कई स्थानों पर ग्रामीणों के आवागमन के लिए अंडरपास की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से बहादुरनगर क्षेत्र में जल्द अंडरपास का निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा कि अंडरपास बनने से आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और हाईवे पर दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

बाइट – चंपा देवी, महिला प्रदर्शनकारी,

बाइट- ब्रह्मानंद मौर्य, प्रदर्शनकारी।

 

Spread the love

Check Also

बरेली: कांवड़ियों की सुविधा को लेकर बीडीए ने कसी कमर, मार्गों पर होंगे विशेष इंतजाम।

कांवड़ियों की सुविधा को लेकर बीडीए ने कसी कमर, मार्गों पर होंगे विशेष इंतजाम। संवाददाता, …

error: Content is protected !!