Breaking News

बदायूं के 4.27 लाख किसानों के खातों में पहुंची 1882 करोड़ से ज्यादा की सम्मान निधि।

बदायूं के 4.27 लाख किसानों के खातों में पहुंची 1882 करोड़ से ज्यादा की सम्मान निधि।

बदायूं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बदायूं जिले के लाखों किसानों को लगातार आर्थिक सहायता मिल रही है। जिला प्रशासन के अनुसार वर्ष 2017 से अब तक जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 4 लाख 27 हजार 839 किसानों के बैंक खातों में करीब 1,882.02 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे भेजी जा चुकी है।

योजना के तहत किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में सहायता देने के उद्देश्य से धनराशि सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है। इससे बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों के लिए किसानों को आर्थिक सहारा मिल रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 1,11,740 किसानों को 491.65 करोड़ रुपये की सहायता मिली है। बिसौली में 92,045 किसानों को 404.95 करोड़, बदायूं सदर में 84,224 किसानों को 370.42 करोड़, सहसवान में 57,543 किसानों को 253.15 करोड़, बिल्सी में 51,532 किसानों को 226.73 करोड़ तथा शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में 30,755 किसानों को 135.12 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

योजना में पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। डीबीटी व्यवस्था के जरिए राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है।

प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से योजना का लाभ सही किसानों तक पहुंचाने के लिए ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, भू-अभिलेखों के सत्यापन और लाभार्थियों के अन्य जरूरी सत्यापन का काम लगातार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रशासन के मुताबिक किसान सम्मान निधि से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता कृषि कार्यों में उपयोगी साबित हो रही है। इससे किसानों को खेती की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …