Breaking News

बदायूं में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए समय-सारिणी जारी, सितंबर से होंगे आवेदन।

बदायूं में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए समय-सारिणी जारी, सितंबर से होंगे आवेदन।

बदायूं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि कक्षा 11वीं और 12वीं को छोड़कर अन्य उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति से संबंधित पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। योजना के तहत शिक्षण संस्थानों को 22 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक अपना मास्टर डाटा तैयार करना होगा। वहीं विश्वविद्यालय और संबंधित एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस सहित अन्य विवरणों का सत्यापन 23 जुलाई से 30 अगस्त तक किया जाएगा।

विद्यार्थियों के लिए नवीनीकरण आवेदन करने और उसकी हार्ड कॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करने की अवधि 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद संस्थान स्तर पर विद्यार्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन, प्राप्तांक, पूर्णांक और उपस्थिति दर्ज करने के साथ पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 सितंबर से 25 अक्टूबर तक चलेगी।

विश्वविद्यालय एवं एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक विद्यार्थियों का सत्यापन तथा अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम और संस्थानों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया 15 सितंबर से 5 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद संदिग्ध अथवा त्रुटिपूर्ण डाटा को वास्तविक अभिलेखों के आधार पर सही कराने और सत्यापित करने के लिए 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति प्रक्रिया से जुड़ी तिथियों का ध्यान रखने और निर्धारित समय के भीतर आवेदन व आवश्यक दस्तावेज संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करने की अपील की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए पहचान पत्र।

कासगंज: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सेवादारों को दिए गए …