Breaking News

बिसौली में शांतिपूर्ण कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, प्रशासन ने दिए निर्देश।

बिसौली में शांतिपूर्ण कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित, प्रशासन ने दिए निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली : थाना फैजगंज बेहटा में आगामी कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, कावड़ यात्रा से जुड़े युवाओं और डीजे संचालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि कावड़ यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है और इसे पूरी पवित्रता, शांति तथा आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने डीजे संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि वाहनों पर निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई तक साउंड बॉक्स न लगाए जाएं और तय ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। बैठक के समापन पर उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने उपस्थित सभी लोगों से प्रशासन का पूरा सहयोग करने, आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की। इस बैठक में कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …