Breaking News

सहसवान: रिश्तेदारी में आई पंद्रह वर्षीय छात्रा गंगा नदी में डूबी, गोताखोरों और प्रशासन की टीम तलाश में जुटी।

रिश्तेदारी में आई पंद्रह वर्षीय छात्रा गंगा नदी में डूबी, गोताखोरों और प्रशासन की टीम तलाश में जुटी।

सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला बरन में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अपनी रिश्तेदारी में आई एक किशोरी गंगा नदी के तेज बहाव में डूब गई। घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और गोताखोर लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिसौली तहसील के ग्राम कलकेरी निवासी कृपाल पासी की 15 वर्षीय पुत्री सविता, नगला बरन में अपने बुआ के घर आई हुई थी। मृतका के बुआ के पति का नाम बाबूराम पुत्र वीरपाल है। बताया जा रहा है कि कल शाम के समय वह गांव के पास से गुजर रही गंगा नदी में स्नान करने के लिए गई हुई थी।

स्नान करने के दौरान अचानक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आने से वह गहरे पानी में चली गई और जलस्तर के बीच लापता हो गई। छात्रा के डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय शासन-प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही हरकत में आए प्रशासन ने कल शाम से ही किशोरी को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम को तैनात कर दिया है। इसके साथ ही जल मोटर बाइक टीमों की मदद से भी उसकी तलाश की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तहसील प्रशासन, पुलिस बल, जल मोटर रेस्क्यू टीम और हल्का लेखपाल कौशल कुमार पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं और छात्रा की तलाश लगातार जारी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …