Breaking News

बिसौली: देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, हनी वॉरियर्स ने फाइनल मुकाबला जीतकर अपने नाम की खिताबी ट्रॉफी।

बिसौली: देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, हनी वॉरियर्स ने फाइनल मुकाबला जीतकर अपने नाम की खिताबी ट्रॉफी।

आई एम खान 

बिसौली: क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे आठ दिवसीय ‘देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट’ का शानदार और भव्य समापन हो गया है। इस रोमांचक प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हनी वॉरियर्स और हर्षू रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हनी वॉरियर्स की टीम ने 18 रनों से मैच जीतकर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। वहीं, इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुशू टाइटंस की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि धर्मेंद्र वार्ष्णेय ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट खेल भावना के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम के कप्तान हर्षू को प्रतियोगिता की मुख्य खिताबी ट्रॉफी प्रदान की गई, जिसे देखकर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।

समारोह के दौरान खेल जगत और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र वार्ष्णेय, मयूर वार्ष्णेय, डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, डॉ. अनुज वार्ष्णेय, चितरंजन वार्ष्णेय, पीयूष मुरारी वार्ष्णेय, साहू सावेन्द्र गुप्ता, पुलकित वार्ष्णेय, गोपाल कृष्ण वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, के.पी. मौर्य, नरेंद्र दिवाकर, तपन वार्ष्णेय और जतिन दिवाकर सहित तमाम खेल प्रेमी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी: जौहर विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोकने की उठी जोरदार मांग, सभासदों ने एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।

बहेड़ी: जौहर विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोकने की उठी जोरदार मांग, सभासदों ने एसडीएम …

error: Content is protected !!