Breaking News

सहसवान: पत्रकार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, नीरज सक्सेना अध्यक्ष, अतर सिंह शाक्य एवं महेंद्र सक्सेना संरक्षक मनोनीत, पत्रकारों ने एकजुटता का लिया संकल्प।

सहसवान: पत्रकार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, नीरज सक्सेना अध्यक्ष, अतर सिंह शाक्य एवं महेंद्र सक्सेना संरक्षक मनोनीत, पत्रकारों ने एकजुटता का लिया संकल्प।

सहसवान (बदायूं)। नगर में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार आतिफ निसार ‘जेनूँ’ के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें सहसवान पत्रकार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पत्रकारों के आपसी हितों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से हुए निर्णयों के अनुसार नीरज सक्सेना को नई कार्यकारिणी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

संरक्षक के रूप में अतर सिंह शाक्य एवं महेंद्र सक्सेना को दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी में अबीर सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एसपी सिंह, आसिम अली, सैयद तुफैल अहमद और रिंकू भारद्वाज उपाध्यक्ष, सौरभ गुप्ता एवं तारिक अली महासचिव, योगेंद्र यादव एवं मुकीम अहमद सचिव, मुशाहिद रज़ा एवं मसर्रत सलमानी संयुक्त सचिव, अभिषेक सक्सेना संगठन मंत्री, मोहित यादव सह संगठन मंत्री, आतिफ निसार ‘जेनूँ’ कोषाध्यक्ष, योगेंद्र उपाध्याय कार्यालय मंत्री, राशिद अली मीडिया प्रभारी, रवि कुमार शाक्य संयुक्त मीडिया प्रभारी, जगतपाल प्रचार मंत्री, शिव यादव विधिक सलाहकार और रवि शंकर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और निष्पक्षता ही इस पेशे की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य लक्ष्य पत्रकारों के सम्मान की रक्षा करना और उनके सामने आने वाली समस्याओं का एकजुट होकर समाधान करना है। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए इसे और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!