Breaking News

कासगंज: प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मिला उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से, पत्रकारों के हितों के लिए सौंपा नौ सूत्रीय मांग-पत्र।

कासगंज: प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मिला उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से, पत्रकारों के हितों के लिए सौंपा नौ सूत्रीय मांग-पत्र।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

लखनऊ/कासगंज। कासगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ‘बॉबी ठाकुर’ के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और उनके हितों के संरक्षण को लेकर एक नौ सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी प्रमुख मांगों में कासगंज जनपद में प्रेस क्लब के लिए एक स्थायी कार्यालय की व्यवस्था करने और जनपद स्तर पर पत्रकार स्थायी समिति का गठन करने का आग्रह किया। साथ ही, पत्रकारों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, किसी भी पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करने से पूर्व उच्च स्तरीय जांच कराने, पत्रकारों के लिए वेतन-भत्ता लागू करने और टोल टैक्स में छूट देने जैसी महत्वपूर्ण मांगें भी रखी गईं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि इन पर नियमानुसार विचार कर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिष्टाचार भेंट के इस अवसर पर कासगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ‘बॉबी ठाकुर’ के साथ दैनिक सहानुभूति के संपादक विजय दास मौर्य, राष्ट्रीय लोकदल कासगंज के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी और रितेश द्विवेदी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …