Breaking News

कासगंज: ‘गड्ढा मुक्त’ अभियान के दावों की खुली पोल, गंजडुंडवारा में गड्ढे में फंसकर पलटा टेंपो; बाल-बाल बचे यात्री।

कासगंज: ‘गड्ढा मुक्त’ अभियान के दावों की खुली पोल, गंजडुंडवारा में गड्ढे में फंसकर पलटा टेंपो; बाल-बाल बचे यात्री।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के दावों के बीच कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा कस्बे की बदहाल सड़कें शासन की मंशा पर सवाल उठा रही हैं। थाना रोड स्थित कब्रिस्तान के समीप सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में टेंपो का पहिया फंस गया, जिससे असंतुलित होकर वाहन पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। कस्बे के थाना रोड, एटा रोड और कब्रिस्तान रोड पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं, जिसके कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होना आम बात हो गई है।

स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का आरोप है कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या से पूरी तरह बेखबर हैं और मरम्मत के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते सड़क पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं है। यासमीन (पूर्व सभासद), सलमान अंसारी, रूशद खान, सलमान, मो. युनुस, आकिल पतंग, गुलाम नवी कुरैशी, फैजान और मो. शारीफ सहित दर्जनों नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो भविष्य में किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!