Breaking News

शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बंधे 205 जोड़े, वित्त मंत्री ने दी सुखद दांपत्य की शुभकामनाएं।

शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बंधे 205 जोड़े, वित्त मंत्री ने दी सुखद दांपत्य की शुभकामनाएं।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर : खिरनीबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को भव्य समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 177 हिंदू और 28 मुस्लिम जोड़ों का विवाह पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं, जिसमें 64 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय होते हैं। साथ ही उन्होंने नवविवाहितों से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

समारोह में जानकारी दी गई कि वर्ष 2017 से जनवरी 2026 तक शाहजहांपुर जनपद में कुल 10,933 जोड़ों का विवाह इस योजना के माध्यम से कराया जा चुका है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत पहुँचाना और समाज में सामाजिक समरसता व सर्वधर्म समभाव को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता, महापौर अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!