Breaking News

बदायूं: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 10,000 पौधे लगाएंगी रिदा खान, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया आह्वान।

बदायूं: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 10,000 पौधे लगाएंगी रिदा खान, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया आह्वान।

संवाददाता, शिवेन्द्र यादव 

बदायूं। पर्यावरण संरक्षण और एक हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से आर.टी.एम. (RTM) सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की संस्थापक रीदा खान ने जनपद बदायूं में 10,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। यह वृहद पौधारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत संचालित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को न केवल पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल के प्रति जागरूक करना भी है।

पौधों की देखभाल बच्चे की तरह जरूरी

अभियान की घोषणा करते हुए रिदा खान ने कहा कि महज पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक नागरिक को लगाए गए पौधे की देखभाल उसी स्नेह और जिम्मेदारी के साथ करनी चाहिए, जैसे एक माँ अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि जिले का प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प ले, तो बदायूं को एक आदर्श हरित और स्वच्छ जिले के रूप में विकसित किया जा सकता है।

रिदा खान ने जनपद के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, शिक्षण संस्थानों और स्वयंसेवकों से इस जनहित अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा, “आइए, आज ही मेरे साथ संकल्प लें। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाएं, उसकी देखभाल करें और मिलकर बदायूं को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। आपका एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार बनेगा।”

इस अभियान के माध्यम से रिदा खान का लक्ष्य पर्यावरण के प्रति समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाना है। उनके इस संकल्प की सराहना करते हुए स्थानीय लोग और स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस अभियान में अपना सहयोग देने के लिए आगे आ रही हैं।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!