Breaking News

बिसौली: बंजरिया में श्रीराम महायज्ञ से गूंजा वातावरण, भक्ति की बयार में सराबोर हुए श्रद्धालु।

बिसौली: बंजरिया में श्रीराम महायज्ञ से गूंजा वातावरण, भक्ति की बयार में सराबोर हुए श्रद्धालु।

आई एम खान 

बिसौली: क्षेत्र के बंजरिया स्थित आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के तीसरे दिन धर्म और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और मधुर भजनों की स्वर लहरियों ने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

महायज्ञ के तीसरे दिन मध्य प्रदेश से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं विद्वान पंडित राधेश्याम शास्त्री ने वैदिक अनुष्ठान का संचालन किया। उन्होंने शास्त्रीय विधि-विधान के साथ यज्ञ में पावन आहुतियां संपन्न करवाईं। इस अवसर पर यजमानों ने पूर्ण निष्ठा और श्रद्धा के साथ यज्ञ कुंड में आहुति देते हुए विश्व कल्याण, सुख और समृद्धि की मंगल कामना की।

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने जब ‘जय सियाराम’ और ‘राधे-राधे’ के गगनभेदी जयकारे लगाए, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर मंदिर परिसर की परिक्रमा करते नजर आए, जिससे वहां सनातन संस्कृति की एक अनुपम और दिव्य छटा बिखरी रही।

इस पुनीत आयोजन में आचार्य राम बिहारी मिश्रा, अवनेश शर्मा व्यासी, ब्रजेश पाठक, आशुतोष पांडे, सोमवीर यादव और मनोज यादव (जेई) सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यज्ञ में सहभागिता कर सभी ने पुण्य लाभ अर्जित किया और आयोजन की भव्यता की सराहना की।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!