Breaking News

सहसवान: ईंट रखने के विवाद में घर में घुसकर महिला और बेटियों को पीटा, एसएसपी से लगाई गुहार।

सहसवान: ईंट रखने के विवाद में घर में घुसकर महिला और बेटियों को पीटा, एसएसपी से लगाई गुहार।

सहसवान, बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम बाजपुर में ईंट रखने के मामूली विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता फरजाना पत्नी खुशी मोहम्मद के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब उनके पति और अन्य परिजन रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। उस समय घर पर निर्माण कार्य हेतु ईंटें मंगाई गई थीं। आरोप है कि इसी बात को लेकर चाहत पुत्र वलीदाद, सिमरन पत्नी चाहत, शहाना पत्नी वलीदाद और वलीदाद पुत्र वली मोहम्मद गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए।

विरोध करने पर आरोपियों ने फरजाना के साथ लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता की बेटियों अफसारा और नाजिश ने जब अपनी मां को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस मारपीट में महिला और उसकी दोनों बेटियों को काफी चोटें आई हैं।

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!