Breaking News

सहसवान: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत गवाँ देवत मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण।

सहसवान: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत गवाँ देवत मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण।

सहसवान, बदायूं। पर्यावरण संरक्षण और मातृ-शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से नगर के नसरुल्लागंज स्थित प्राचीन गवाँ देवत मंदिर परिसर में रविवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे रोपे।

नामित सभासद अबडर शर्मा ने इस अभियान को भावनात्मक रूप देते हुए कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मात्र वृक्षारोपण नहीं है, बल्कि यह धरती माता और हमें जन्म देने वाली माँ दोनों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने रोपे गए पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए यह संकल्प लिया कि प्रत्येक पौधे को पूरी तरह विकसित होने तक उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।

मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना ने इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर भी वृक्षारोपण करें और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएं।

कार्यक्रम में नामित सभासद अबडर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, मंडल महामंत्री देवेंद्र प्रजापति, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सौरभ वाल्मीकि, शक्तिकेंद्र संयोजक सौरभ सक्सेना, बूथ अध्यक्ष अबीर सक्सेना, नितिन माहेश्वरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रुबैद अख्तर, बूथ अध्यक्ष नीरज माहेश्वरी, बूथ अध्यक्ष गीता वाल्मीकि, विपिन वाल्मीकि तथा संजीव बाल्मीकि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शक्तिकेंद्र संयोजक सौरभ सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि मंदिर परिसर को हरा-भरा बनाना तथा आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण सौंपना ही हमारी सामूहिक प्राथमिकता है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!