Breaking News

बिसौली: श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा बंजरिया, श्रद्धालुओं ने की विश्व कल्याण की कामना।

बिसौली: श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा बंजरिया, श्रद्धालुओं ने की विश्व कल्याण की कामना।

आई एम खान 

बिसौली। ग्राम बंजरिया स्थित आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मध्य प्रदेश के सतना से पधारे विद्वान यज्ञाचार्य पंडित राधेश्याम शास्त्री जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान के साथ महायज्ञ की अनुष्ठानिक प्रक्रियाएं संपन्न की गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्राचीन परंपरा के अनुरूप ‘अरणी मंथन’ द्वारा प्रज्ज्वलित की गई यज्ञाग्नि रही, जिसे प्रधान यज्ञकुंड में स्थापित किया गया। इस दिव्य दृश्य को देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

यज्ञ के दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रतिमा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण और हवन की सुगंध से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। मुख्य यजमान वीरेंद्र सिंह यादव, श्रीनिवास शर्मा, अनुपम गुप्ता, डॉ. अजय पाल यादव, अमित अग्रवाल और कौशल शर्मा सहित अन्य यजमानों ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ यज्ञकुंड में आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान सभी ने परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति व लोककल्याण की कामना की।

श्रद्धालुओं ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे वैदिक अनुष्ठान भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में धार्मिक चेतना का संचार करते हैं। महायज्ञ के दूसरे दिन क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस दुर्लभ धार्मिक आयोजन का साक्षी बनकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!