Breaking News

बहेड़ी: दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग पहुंची रेलवे मुख्यालय, बहेड़ी में सर्वे के संकेत।

दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग पहुंची रेलवे मुख्यालय, बहेड़ी में सर्वे के संकेत।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली): बहेड़ी को दिल्ली से सीधे रेल मार्ग से जोड़ने की वर्षों पुरानी मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। इस मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को इज्जतनगर मंडल कार्यालय पहुँचा और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वीणा सिन्हा व अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मनोज कुमार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि बहेड़ी-दिल्ली सीधी ट्रेन के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज और मुंडिया गली रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण क्षेत्र की अत्यंत आवश्यक जरूरतें हैं।

व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा न होने के कारण व्यापारिक कार्यों के अलावा छात्रों और मरीजों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम ने सर्वे कराने का सकारात्मक आश्वासन दिया, वहीं एडीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावों पर शीघ्र सर्वे रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

नगर अध्यक्ष सलीम रहवर ने जानकारी दी कि व्यापार मंडल पिछले एक माह से इस मांग को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। हाल ही में संसदीय समिति की बैठक के दौरान भी सांसद जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि के माध्यम से इस मुद्दे को रेलवे के समक्ष उठाया गया था। हालांकि, इस बीच मांग को लेकर राजनीतिक श्रेय लेने की चर्चाएं भी क्षेत्र में तेज हो गई हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, अभी तक किसी जनप्रतिनिधि की ओर से इस विषय पर कोई औपचारिक पत्राचार का रिकॉर्ड नहीं मिला है।

इस प्रतिनिधिमंडल में तहसील अध्यक्ष अतुल गर्ग के नेतृत्व में सलीम रहवर, आसिफ रिजवी, अनूप गुप्ता, अलीम पप्पू, नदीम फैंसी, तय्यब कासमी और वसीम आइडिया सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!