Breaking News

बहेड़ी में आवारा कुत्ते का डेढ़ वर्षीय मासूम पर खूनी हमला, हालत गंभीर; गांव में दहशत।

बहेड़ी में आवारा कुत्ते का डेढ़ वर्षीय मासूम पर खूनी हमला, हालत गंभीर; गांव में दहशत।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बहेड़ी (बरेली): जिले के मलकपुर गांव में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। यहां अपने घर के पास खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची पर एक आक्रामक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्ची को जमीन पर गिराकर बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव हो गए हैं। मासूम की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते को भगाकर बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया।

घायल बच्ची की पहचान उपासना गंगवार के रूप में हुई है, जो धर्मेंद्र कुमार की पुत्री है। घटना के समय बच्ची घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक अन्य मकान की तरफ जा रही थी, तभी घात लगाए बैठे कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया। हमले के बाद बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और पूर्व में भी ये कई लोगों पर हमले कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। अब लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल अभियान चलाकर इन आवारा कुत्तों को पकड़ने और स्थाई समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और मासूम इसकी भेंट न चढ़े।

बाइट- परिजन घायल बच्ची

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!