Breaking News

कासगंज: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ में बड़ी सफलता, हत्या के मामले में 5 दोषियों को सजा, एक को आजीवन कारावास।

कासगंज: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ में बड़ी सफलता, हत्या के मामले में 5 दोषियों को सजा, एक को आजीवन कारावास।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत कासगंज पुलिस को एक बड़ी कानूनी जीत हासिल हुई है। पुलिस की सशक्त पैरवी और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर कासगंज की माननीय न्यायालय (FTC-1) ने वर्ष 2020 में हुए हत्या के एक जघन्य मामले में 5 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

यह मामला 26 अप्रैल 2020 का है, जब थाना कासगंज में वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम नगला शीशम के रहने वाले परमवीर, रिन्कू, सोमवीर (सभी पुत्र हरी सिंह), हरी सिंह (पुत्र स्व. गयाप्रसाद) और उर्मिला (पत्नी हरी सिंह) ने एकराय होकर उनकी बहन की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर धारा 147, 302 और 201 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और गुणवत्तापूर्ण जांच पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था।

पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन कार्यालय ने इस केस को ‘चिह्नित अपराध’ के रूप में लेकर प्रभावी पैरवी की। अभियोजन अधिकारी संदीप मिश्रा, विवेचक निरीक्षक प्रेम निवास शर्मा और कोर्ट पैरोकार हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने साक्ष्यों और गवाहों को समयबद्ध तरीके से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

न्यायालय ने आज दिनांक 08 जुलाई 2026 को अपना फैसला सुनाते हुए निम्नलिखित सजा तय की:

मुख्य अभियुक्त परमवीर: इसे दोषसिद्ध मानते हुए आजीवन कारावास की सजा और 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

अन्य चार दोषी: अभियुक्त रिन्कू, सोमवीर, हरी सिंह और उर्मिला को 3-3 वर्ष के साधारण कारावास और 5-5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि दोषी अर्थदंड (जुर्माना) अदा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें 15-15 दिनों का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। कासगंज पुलिस की इस उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्यवाही और मॉनिटरिंग सेल की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध के दोषियों को उनके अंजाम तक पहुँचाने में सफलता मिली है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!