Breaking News

अलापुर: बिजली चोरी का केस निपटाने के नाम पर 6 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल।

अलापुर: बिजली चोरी का केस निपटाने के नाम पर 6 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल।

अलापुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली की एंटी करप्शन टीम ने अलापुर रोड स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि दरोगा ने बिजली चोरी के एक मामले में वादी को जेल न भेजने और केस के निस्तारण के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के आधार पर बरेली की एंटी करप्शन टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही दरोगा ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे दबोच लिया।

पकड़े गए दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। यह पूरा मामला अलापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस घटना से महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!