Breaking News

कासगंज: सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने ‘दिशा’ बैठक में उठाई जनसमस्याएं, सुविधाओं के विस्तार की मांग।

कासगंज: सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने ‘दिशा’ बैठक में उठाई जनसमस्याएं, सुविधाओं के विस्तार की मांग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘दिशा’ बैठक में सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कस्बे की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने सहावर के विकास और निवासियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रस्ताव पेश किए।

बैठक में अध्यक्ष नाशी खान द्वारा उठाई गई मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

स्वास्थ्य सेवाएं: उन्होंने सहावर के सरकारी अस्पताल की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अस्पताल में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण और महिला चिकित्सक (लेडीज डॉक्टर) की नियुक्ति की मांग की, ताकि गर्भवती महिलाओं को उपचार और प्रसव संबंधी ऑपरेशन में कोई परेशानी न हो।

विद्युत व्यवस्था: कस्बे में नए बिजली पोल लगाने के बाद पुराने और जर्जर पोलों को न हटाने से आवागमन में हो रही असुविधा का मुद्दा उठाया गया। अध्यक्ष ने इन पुराने पोलों को तत्काल हटाकर रिप्लेस करने का आग्रह किया।

आधारभूत संरचना: उन्होंने कस्बे में एक स्टेडियम और बस स्टॉप के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने की मांग की ताकि निवासियों को खेल और यातायात की बेहतर सुविधा मिल सके।

जल निकासी: सोरों रोड स्थित मामू-भांजे की दरगाह के पास के तालाब का पानी बारिश में मोहल्ला मुगल में भर जाता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने लगभग 5 किलोमीटर लंबे नाले के निर्माण का प्रस्ताव रखा।

सड़क और यातायात: जाम की समस्या से निपटने के लिए लोधी नगरा से गंज रोड तक बाईपास निर्माण की मांग की गई। इसके अलावा, मुख्य बाजार, स्टेट बैंक चौराहे से बोंदर रोड और लोधी नगला चहका रोड तक नई सड़कों के निर्माण पर बल दिया गया।

अध्यक्ष नाशी खान द्वारा जनहित में उठाए गए इन मुद्दों पर अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: 19 सितंबर को दातागंज में वृहद रोजगार मेला, 35-40 कंपनियां लेंगी हिस्सा।

बदायूँ: 19 सितंबर को दातागंज में वृहद रोजगार मेला, 35-40 कंपनियां लेंगी हिस्सा। बदायूँ: जिला …