Breaking News

सहसवान: ‘स्कूल चलो अभियान’ का हुआ आगाज, समसपुर बल्लू के नन्हे-मुन्नों ने निकाली जागरूकता रैली।

खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से की शत-प्रतिशत नामांकन की अपील; ‘शिक्षा है हर बच्चे का अधिकार’ का दिया संदेश।

सहसवान (बदायूं): विकास क्षेत्र सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालय, समसपुर बल्लू में सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ का जोरदार आगाज हुआ। शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर से एक भव्य रैली निकाली गई, जिसे खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर थामे बच्चों ने पूरे गांव में भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया” और “हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार” जैसे गगनभेदी नारे लगाकर ग्रामीणों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। रैली का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से जोड़ना और 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत स्कूल नामांकन सुनिश्चित करना था।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने उन बच्चों को मुख्यधारा में वापस लाने पर जोर दिया, जिन्होंने किन्हीं कारणों से पढ़ाई छोड़ दी है।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, राजन यादव, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। रैली का उद्देश्य केवल साक्षरता बढ़ाना नहीं, बल्कि ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या को शून्य पर लाना है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!