Breaking News

कासगंज पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: मुठभेड़ के बाद बाइक लुटेरा दबोचा, पैर में लगी गोली।

पुलिस और बदमाश के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग; लूटी गई बाइक के मामले में वांछित था आरोपी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: जनपद में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक शातिर बाइक लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

बीते 27 जून 2026 को चांडी रोड पर नगला चीटा के निकट दिनदहाड़े तीन अज्ञात बदमाशों ने सचिन कुमार नाम के व्यक्ति से उनकी मोटरसाइकिल लूट ली थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना कोतवाली कासगंज में धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी। 6 जुलाई को मुखबिर द्वारा मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने नोरथा मार्ग पर वांछित आरोपी परमवीर विक्रमजीत उर्फ बंटी की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।

पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!