Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मियांपुर दियौरा तिराहे से दबोचा।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मियांपुर दियौरा तिराहे से दबोचा।

बदायूँ: थाना इस्लामनगर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी गजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने उसे मियांपुर दियौरा तिराहे के पास से दबोचा और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

मामले के अनुसार, 26 जून 2026 को पीड़िता की दादी प्रेमवती ने थाना इस्लामनगर में गजेन्द्र एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी थी। विवेचना के दौरान 30 जून को पीड़िता द्वारा न्यायालय में दिए गए बयानों के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5G/6 की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं।

एसएसपी के निर्देश पर गठित की गई थी टीम

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया और क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्धू के पर्यवेक्षण में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसी टीम ने मुख्य आरोपी गजेन्द्र पुत्र ओमवीर, निवासी ग्राम भवीपुर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक विश्वदेव सिंह ने किया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले में आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है और जल्द ही अन्य साक्ष्यों को न्यायालय में प्रस्तुत कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!