Breaking News

उसहैत पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला का पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद।

उसहैत पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला का पर्स छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद।

बदायूँ: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिला का पर्स छीनकर फरार होने वाले एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया पर्स, 2,610 रुपये की नकदी, दो डॉट पेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP24BE2967) बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान 1 जुलाई 2026 को थाना उसहैत पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी कैफ पुत्र जमील अहमद और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

इस संबंध में थाना उसहैत में मुकदमा अपराध संख्या 133/2026, धारा 304(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

थाना पुलिस का कहना है कि जनपद में लूट, छिनैती और अन्य आपराधिक वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधों को समय रहते रोका जा सके।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!