Breaking News

मुजरिया: दलित बस्ती का रास्ता खुलवाने को डीएनटी महासभा का अल्टीमेटम, 10 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

मुजरिया: दलित बस्ती का रास्ता खुलवाने को डीएनटी महासभा का अल्टीमेटम, 10 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

मुजरिया, बदायूं: थाना मुजरिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुखनिया जोजे के मजरा चतुरी नगला में दलित बस्ती का रास्ता दबंगों द्वारा अवरुद्ध करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर डीएनटी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों और संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रशासनिक रिपोर्ट पर जताया रोष

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दलित बस्ती के मुख्य मार्ग पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर लिया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पीड़ितों ने तहसील और थाना समाधान दिवस सहित कई मंचों पर अपनी फरियाद लगाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने वास्तविक स्थिति को छिपाते हुए रास्ता खुला होने की गलत रिपोर्ट प्रेषित कर दी, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

अधिकारी ने दिया जांच का आश्वासन

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि इस प्रकरण को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब करने और एसडीएम सहसवान के साथ समन्वय कर समस्या के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया है।

संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

डीएनटी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन ने यदि 10 दिन के भीतर रास्ता खुलवाने की कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की, तो संगठन वाल्मीकि समाज के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन और उग्र जनआंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्णतः जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर संगठन के तमाम पदाधिकारी और पीड़ित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …