Breaking News

उघैती: खितौरा विद्युत उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, 100 गांवों की बिजली व्यवस्था ठप।

खितौरा विद्युत उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, 100 गांवों की बिजली व्यवस्था ठप।

उघैती (बदायूं)। थाना उघैती क्षेत्र के खितौरा विद्युत उपकेंद्र पर चोरों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने बिजली घर के मुख्य ट्रांसफार्मर से कीमती तेल चोरी कर लिया, जिसके चलते क्षेत्र के करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली गुल होने से हजारों उपभोक्ता भीषण गर्मी में बेहाल हैं।

घटना की जानकारी देते हुए उपकेंद्र के जेई अंबर सिंह ने बताया कि चोरों ने उपकेंद्र की पिछली दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय कर्मचारी उपकेंद्र पर ही मौजूद थे, लेकिन चोरों ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी। ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लेने से आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को पेयजल और घरेलू कार्यों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विभाग की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर दी जा रही है। जेई ने बताया कि चोरी की घटना के बाद अब दोबारा तेल भरवाकर बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!