Breaking News

बिसौली: जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने वृद्ध आश्रम में किया सेवा कार्य, बुजुर्गों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान।

बिसौली: जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने वृद्ध आश्रम में किया सेवा कार्य, बुजुर्गों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान।

आई एम खान 

बिसौली। जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि की ओर से स्थानीय वृद्ध आश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य के अंतर्गत आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल, खाद्य सामग्री और उनके दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं। ग्रुप के सदस्यों द्वारा की गई इस पहल से वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे और उन्हें अपनों जैसा स्नेह महसूस हुआ।

ग्रुप की ओर से जानकारी दी गई कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वे समय-समय पर इस तरह के जनकल्याणकारी और सेवा कार्य निरंतर आयोजित करते रहते हैं। साथ ही यह संकल्प दोहराया गया कि भविष्य में भी बुजुर्गों की सेवा और सहायता का यह क्रम इसी प्रकार जारी रहेगा।

इस सेवा कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की अध्यक्ष कंचन गुप्ता, फेडरेशन आफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारूल अग्रवाल, डॉ स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय और शिखा वार्ष्णेय सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!