Breaking News

बिसौली के प्राचीन देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आयोजित हुआ विशाल भंडारा।

बिसौली के प्राचीन देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आयोजित हुआ विशाल भंडारा।

आई एम खान 

बिसौली। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित गांव दिसौलीगंज प्राचीन ग्राम देवी मंदिर परिसर में आयोजित द्वितीय विशाल भंडारे में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां के दरबार में माथा टेकने के लिए क्षेत्र भर से हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में सोमवार को श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, भजनों और मां के जयकारों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। अखंड पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और आयोजन समिति व स्वयंसेवकों ने पूरी व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। देर शाम तक चले इस भंडारे में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आयोजन समिति के लव कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज में सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने आयोजन की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पं. जगदीश तिवारी, धीरेंद्र सिंह, रामौतार गुप्ता, राजेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल राठौर, धर्मपाल शाक्य, ऋषिपाल राठौर, सूर्यप्रताप शाक्य, कुलदीप, प्रदीप, प्रह्लाद सिंह, अजित, कौशल, सत्यभान सिंह, कल्लू भगत और पुजारी बॉबी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!